तेलंगाना में यूकेजी के 6-वर्षीय छात्र की गले में पेंसिल घुसने से मौत हो गई है। बच्चा लंच इंटरवल में वॉशरूम गया था और इस दौरान उसने हाथ में छिली हुई पेंसिल ली हुई थी। वॉशरूम से निकलकर वह दौड़ते हुए क्लास की ओर जा रहा था, इस दौरान वह अचानक गिर पड़ा और पेंसिल उसके गले में घुस गई।