दौड़कर सेल्फी लेने पहुंचे फैन को देखकर गुस्साए बाबर आज़म, छीनकर दूर फेंका मोबाइल
इस्लामाबाद में एक घरेलू मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने दौड़ते हुए सेल्फी लेने मैदान में पहुंचे एक फैन का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। फैन ने बताया, "एक सेल्फी के लिए...सुबह से धूप में बैठा था...मेरा क्रिकेट से दिल टूट गया।" कई ऑनलाइन यूज़र्स ने बाबर के व्यवहार पर नाराज़गी जताई है।