दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता; कहा- मैनेजर ने कहा था उन्हें लाओ तभी मिलेगी पेंशन
फर्रुखाबाद (यूपी) में एक युवक कड़ी धूप में अपनी 73-वर्षीय दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा। युवक ने बताया, "दादी का पैर टूटा है और बैंक मैनेजर ने कहा है कि उन्हें साथ लेकर आओ अंगूठा लगाने के बाद ही पेंशन मिलेगी।" एक वीडियो सामने आया है जिसमें ठेले पर लेटी दादी छाता लगाए दिख रही हैं।