सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दादा से पिता को मिली संपत्ति हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत अपने आप पुश्तैनी नहीं बन जाती। ऐसे में पोता केवल दादा की संपत्ति होने के आधार पर पिता के रहते उसमें जन्म से हिस्सा नहीं मांग सकता। हालांकि, संपत्ति कानूनी रूप से पैतृक/संयुक्त परिवार की हो तो पोते का अधिकार बन सकता है।