दीदी-जीजा के साथ समोसा खा रही युवती अचानक चलते ट्रक के नीचे कूदी, यूपी का वीडियो आया सामने

हरदोई (उत्तर प्रदेश) में 22 वर्षीय युवती चलते ट्रक के नीचे कूद कर लेट गई व गाड़ी का पहिया ऊपर चढ़ने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। आत्महत्या के प्रयास की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। युवती अपने दीदी-जीजा संग एक दुकान पर समोसा खा रही थी तभी अचानक वह सड़क पर दौड़ पड़ी।