हुगली (पश्चिम बंगाल) में एक 4-वर्षीय बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में उसके दादा को गिरफ्तार किया गया है। घटना शुक्रवार तड़के तारकेश्वर रेलवे स्टेशन के पास हुई जब बच्ची अपनी दादी के पास सो रही थी। बच्ची गंभीर हालत में नाले के पास मिली थी जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।