दूध के बाद अब अमूल ने दही और लस्सी के बढ़ाए दाम: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमूल ने दूध के बाद अब दही और लस्सी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अमूल मस्ती दही के एक किलो वाले पैकेट की कीमत में ₹5 की बढ़ोतरी की गई है और इसके बाद अब यह ₹80 के बजाय ₹85 में उपलब्ध होगा। वहीं, अमूल प्रो बायोटिक रोज़ लस्सी के दाम ₹2 बढ़ गए हैं।