गायें बीटा-कैरोटीन से भरपूर घास खाती हैं जो गाय के फैट स्टोर में अवशोषित होकर मिल्क फैट में पहुंच जाता है। फैट से ही बटर बनाया जाता है और बीटा-कैरोटीन के चलते उसका रंग पीला हो जाता है। वहीं, दूध में मौजूद पानी, केसीन प्रोटीन और फैट प्रकाश को बिखेरते हैं जिसके चलते दूध का रंग सफेद दिखता है।