दूध पिलाते ही तड़पने लगी 12 घंटे पहले जन्मी नवजात, मौत; शव घर लाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस
सोनभद्र (यूपी) में मंगलवार को सीएचसी में जन्म के 12-घंटे बाद पाउडर वाला दूध पिलाने पर नवजात की हालत बिगड़ गई। सीएचसी अधीक्षक के अनुसार, श्वांस नली में दूध फंसने से उसकी मौत हुई। परिजनों ने अस्पतालकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शव और प्रसूता को घर ले जाने के लिए करीब 6-घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली।