दुधमुंहे को चूल्हे की आग में ज़िंदा जलाकर यूपी में मां ने की खुदकुशी
सोनभद्र (यूपी) में एक महिला ने बुधवार रात अपने 10-महीने के दुधमुंहे बच्चे को कथित तौर पर चूल्हे में ज़िंदा जलाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को गुरुवार सुबह चूल्हे में बच्चे का अधजला शव पड़ा मिला। परिजन के अनुसार, बुधवार को ही ससुराल से मायके आई महिला का रात में अपने पति से झगड़ा हुआ था।