दोनों सहमति से विवाहेतर संबंध में थे: कांग्रेस सांसद को रेप केस में बरी करते हुए हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को सीतापुर में दर्ज रेप केस में बरी किया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के सबूतों से दो विवाहित और बालिग लोगों के बीच लंबे समय से जारी सहमति वाला विवाहेतर संबंध सामने आता है। यह मामला 2025 में एक शिकायत के बाद दर्ज हुआ था।