दोनों हाथों से एकसाथ फायरिंग करने में माहिर था मुठभेड़ में मारा गया शूटर अनुज कनौजिया

जमशेदपुर (झारखंड) में शनिवार रात को मुठभेड़ में ढेर हुआ मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर अनुज कनौजिया दोनों हाथ में पिस्तौल लेकर एकसाथ फायरिंग करने में माहिर था। ₹2.5 लाख के इनामी अनुज की पत्नी रीना भी रंगदारी के मामले में मऊ जेल में बंद है। 5 साल से फरार अनुज को मुख्तार का राइट हैंड कहा जाता था।