सोमवार को सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर (80,851) से 487 अंक गिरकर 80,364 पर जबकि निफ्टी 19 अंक टूटकर 24,634 पर बंद हुआ। 'मनीकंट्रोल' के अनुसार, आज की उठा-पटक की वजह आरबीआई पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर असमंजस रही। सेंसेक्स में सूचीबद्ध एक्सिस बैंक, मारुति और भारती एयरटेल में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई।