दिन के हाई से 480 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसक्स, आखिरी के 30 मिनट में निफ्टी भी धड़ाम

लगातार चार दिनों की तेज़ी के बाद भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को ज़ोरदार मुनाफावसूली के कारण गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान 82,257 के हाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स 81,773 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी-50, 60 अंक गिरकर 25,046 पर सेटल हुआ। मुनाफावसूली, क्रूड ऑयल के बढ़े दाम, वोलैटिलिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी इस गिरावट के कारण रहे।