दिन के हाई से 600 अंक टूटा सेंसेक्स, फिर भी चौतरफा तेज़ी के साथ बंद हुआ बाज़ार
बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1,400 अंक उछल गया। हालांकि, दिन के उच्चतम स्तर से मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स अपनी करीब 600 अंकों की बढ़त गंवाकर 81,879 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 210 अंक चढ़कर 25,255 पर पहुंच गया। वहीं, IT इंडेक्स को छोड़कर निफ्टी के बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज हरे निशान में बंद हुए।