दान-पात्र खुलने पर दोनों हाथ भरकर रुपए उठा लेता है इस मंदिर का पुजारी, वही होती है उसकी सैलरी

राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में हर एक या 2 महीने बाद दान-पात्र खोला जाता है। प्राचीन परंपरा के तहत मंदिर का दान-पात्र खुलने पर मुख्य पुजारी दोनों हाथों से एक बार में नोट भरकर उठा लेते हैं जो उनके महीनेभर का वेतन होता है। इस परंपरा का पालन मंदिर के स्थापना काल से किया जा रहा है।