दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को वायु प्रदूषण से निपटने में प्रशासन की विफलता की आलोचना करते हुए एयर प्यूरिफायर पर 18% जीएसटी वसूले जाने पर सवाल उठाए। कोर्ट ने सरकार से कहा, "हम दिन में 21,000 बार सांस लेते हैं...ऐसे में नुकसान का अंदाज़ा लगाइए...सभी को ताज़ी हवा चाहिए...यह सुनिश्चित नहीं कर सकते तो...कम-से-कम जीएसटी घटाएं।"