दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों की ताज़ा सूची हुई जारी

डेटा कंपनी नुबियो की ओर से 'कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2025' जारी किया गया है जिसमें दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों में स्विट्ज़रलैंड का ज़्यूरिख, लुसान और जेनेवा शीर्ष 3 शहर हैं। शीर्ष 10 में न्यूयॉर्क (अमेरिका), बासेल (स्विट्ज़रलैंड), बर्न (स्विट्ज़रलैंड), सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), होनोलूलू (अमेरिका), रेक्याविक (आइसलैंड) और बॉस्टन (अमेरिका) शामिल हैं।