अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विस फर्म रेमिटली द्वारा जारी इमिग्रेशन इंडेक्स 2025 के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है। इस मामले में ओमान दूसरे, आर्मेनिया तीसरे, जापान चौथे औैर सिंगापुर 5वें पायदान पर है। वहीं, स्लोवेनिया, एस्टोनिया, सऊदी अरब, चीन और दक्षिण कोरिया भी शीर्ष 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में शामिल हैं।