दुनिया की 100 बेस्ट डिशेज़ की सूची हुई जारी, टॉप 10 में शामिल है 1 भारतीय डिश
फूड गाइड 'टेस्ट ऐटलस' ने दुनिया की 100 बेस्ट डिशेज़ की सूची जारी की है जिसमें भारतीय डिश बटर गार्लिक नान सातवें स्थान पर है। ब्राज़ील की पिकान्हा, मलेशिया की रोटी कैनाई, थाईलैंड की फट कफ्राओ, इटली की पिज़्ज़ा नेपोलिटानो, चीन की गुओटी व तांगबाओ, थाईलैंड की खाओ सोई, रूस की शशलिक और थाईलैंड की फानेंग करी शीर्ष-10 में हैं।