inshorts

दुनिया की 100 बेस्ट सी फूड की सूची हुई जारी, भारत की 3 डिश हैं शामिल

ऑनलाइन फूड गाइड TasteAtlas ने दुनिया की 100 बेस्ट सी फूड की अपनी सूची जारी की है जिसमें 3 भारतीय व्यंजन शामिल हैं। सूची में केरल की 'Karimeen pollichathu' का 11वां जबकि पश्चिम बंगाल के 'Chingri Malai curry' का 30वां स्थान है। वहीं, तमिलनाडु की 'Nethili 65' का 81वां स्थान है। वहीं, पहले स्थान पर फिनलैंड की 'Loimulohi' डिश है।