फोर्ब्स ने 2025 की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है जिसमें यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहले नंबर पर हैं। इस सूची में 3 भारतीयों ने जगह बनाई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (24), HCLTech की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (76) और बायोकॉन की फाउंडर किरण मज़ूमदार-शॉ (83) सूची में शामिल हैं।