दुनिया के 2 सबसे बुज़ुर्ग पुरुषों का एकसाथ होता है जन्मदिन, एक-दूसरे को भेजे बर्थडे कार्ड
ब्राज़ील के 114-वर्षीय जोआओ मारिन्हो नेटो और ऑस्ट्रेलिया के 113-वर्षीय केन वीक्स का जन्मदिन 5 अक्टूबर को एकसाथ होता है। दोनों ने एक-दूसरे को कार्ड भेजकर बधाई दी है। बुजुर्गों की देखभाल करने वाली संस्था 'व्हिडन' ने कहा, "दुनिया के 2 सबसे बुज़ुर्ग पुरुषों ने जन्मदिन के कार्ड साझा किए जो पहली बार हुआ।" नेटो 2024 से दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।