inshorts

दुनिया की 40% आबादी अपनी भाषा में शिक्षा हासिल नहीं कर पा रही: यूनेस्को

यूनेस्को की वैश्विक शिक्षा निगरानी टीम के अनुसार, वैश्विक आबादी में 40% लोगों के पास उस भाषा में शिक्षा हासिल करने की सुविधा नहीं है जिसे वे बोलते या समझते हैं। बकौल टीम, इस मामले में घरेलू भाषाओं का उपयोग करने की शिक्षकों की सीमित क्षमता, घरेलू भाषाओं में पाठ्य सामग्री की अनुपलब्धता और सामुदायिक विरोध जैसी चुनौतियां शामिल हैं।