दुनिया के 55% तेल पर अमेरिका का हो सकता है नियंत्रण: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर अमेरिका को वेनेज़ुएला के तेल तक दोबारा पहुंच मिलती है तो यूएस दुनिया के आधे से ज़्यादा तेल उत्पादन पर नियंत्रण कर सकता है। ट्रंप ने कहा, "तेल उत्पादन को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाया जा सकता है...अमेरिका और वेनेज़ुएला को जोड़ दें...तो हमारे पास दुनिया का करीब 55% तेल होगा।"