दुनिया के 79 एजुकेशन सिस्टम में स्कूल में स्मार्टफोन पर है बैन, भारत में नहीं है कोई कानून
यूनेस्को की ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग टीम के अनुसार, दुनिया में 79 एजुकेशन सिस्टम ने स्कूलों में स्मार्टफोन पर बैन लगा दिया है। भारत ने अभी तक शिक्षण संस्थानों में स्मार्टफोन के उपयोग को लेकर कोई विशेष कानून या नीति नहीं बनाई है। कई देशों में बच्चों के शिक्षा पर स्मार्टफोन के प्रभाव को लेकर बहस चल रही है।