दुनिया के किन देशों पर है IMF का सबसे ज़्यादा कर्ज़?
इंटरनैशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के कुल बकाया क्रेडिट डेटा के अनुसार, दुनिया में IMF से सबसे ज़्यादा कर्ज़ लेने वाले देशों की सूची में शीर्ष पर अर्जेंटीना है जिसपर 41.79 बिलियन SDR कर्ज़ है। इसके बाद यूक्रेन पर 10.07 बिलियन SDR, पाकिस्तान पर 7.36 बिलियन SDR, इक्वाडोर पर 7.21 बिलियन SDR और मिस्र पर 6.20 बिलियन SDR ऋण बकाया है।