दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म बना जियो हॉटस्टार: आकाश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 48वीं एजीएम में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया है कि 30 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स के साथ जियो हॉटस्टार अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म है। आकाश ने कहा कि जियो हॉटस्टार अब मोबाइल, टीवी और अन्य डिवाइसेज़ पर एक अरब स्क्रीन्स तक पहुंचने की राह पर है।