दुनिया की नंबर 1 जोड़ी किम-सिओ को हराकर सिंगापुर ओपन के फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग
भारत की मेन्स डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शनिवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया की नंबर एक कोरियाई जोड़ी किम वोन हो और सियो सेउंग जे को सेमीफाइनल में 21-19, 21-18 से हराया। यह सेमीफाइनल मैच लगभग 52 मिनट तक चला था।