inshorts

दुनिया के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को 9 साल के खिलाड़ी ने हराया: FIDE मास्टर

बांग्लादेश के फिडे मास्टर नईम हक ने दावा किया है कि उनके 9-वर्षीय छात्र रेयान राशिद मुग्धो ने ऑनलाइन चेस मैच में 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। नईम ने कहा कि उन्होंने अपना Chess.com अकाउंट रेयान को दिया था जिसके बाद उन्होंने कार्लसन को हराया। वेबसाइट पर कार्लसन की बुलेट रेटिंग 16-अंक घटी है।