दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज़ में टॉप स्कोरर रहे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली दुनिया के नंबर 2 ODI बल्लेबाज़ बन गए हैं। 37-वर्षीय कोहली 2 पायदान ऊपर चढ़कर 773 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरी रैंकिंग पर पहुंचे हैं। 781 अंकों के साथ भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।