दुनिया की पहली AI मंत्री हुईं गर्भवती, 83 बच्चों को देंगी जन्म: अल्बानिया के पीएम
अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने अल्बानिया में AI-जनरेटेड दुनिया की पहली मंत्री डिएला के बारे में बताया है, "हमने डिएला के साथ काफी जोखिम उठाया और हम सफल रहे। पहली बार डिएला गर्भवती हैं। वह 83 बच्चों को जन्म देंगी।" उन्होंने कहा कि ये बच्चे बतौर असिस्टेंट काम करेंगे और संसद में होने वाली हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे।