दुनिया का पहला न्यूक्लियर डस्टबिन तैयार, 1 लाख साल तक लीक नहीं होगा परमाणु कचरा
दुनिया का पहला ऐसा डस्टबिन लगभग तैयार है जहां परमाणु कचरा डाला जाएगा और फिर उसे लगभग 1 लाख वर्षों के लिए सील कर दिया जाएगा। यह न्यूक्लियर डस्टबिन दक्षिण-पश्चिम फिनलैंड में ज़मीन से 433 मीटर की गहराई में बनाया गया है। यह बेंटोनाइट मिट्टी से घिरे तांबे के कनस्तरों में रेडियोधर्मी ईंधन को सील कर देगा।