दुनिया के पहले खुले तौर पर समलैंगिक इमाम माने जाने वाले मुहसिन हेंड्रिक्स की शनिवार को दक्षिण अफ्रीका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हेंड्रिक्स को दो अज्ञात संदिग्धों ने उस समय गोली मारी जब वह एक कार के अंदर बैठे थे। गौरतलब है कि हेंड्रिक्स ने 1996 में समलैंगिक होने की बात स्वीकार की थी।