दुनिया को मिलने वाला है 'कृत्रिम सूरज'? चीन ने बनाया अब तक का सबसे बड़ा 582 टन का मैग्नेट
चीन ने अपने 'कृत्रिम सूरज' कार्यक्रम के लिए 582 टन के टोरोइडल फील्ड मैग्नेट की टेस्टिंग पूरी कर ली है जो फ्यूज़न रिऐक्टर के लिए बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट है। D-आकार की इस कॉइल का साइज़ 21 मीटर गुणा 12 मीटर है। चीन का लक्ष्य 2030 के आसपास फ्यूज़न से बिजली पैदा करना है।