फ्रांसीसी मंत्री रचिदा दाती ने बताया है कि दुनिया के मशहूर संग्रहालयों में से एक पेरिस के लूव्र म्यूज़ियम में चोरी हुई है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, लुटेरे कथित तौर पर संग्रहालय से बहुमूल्य ज्वेलरी लेकर भाग गए और म्यूज़ियम को दिनभर के लिए बंद रखा गया। इस संग्रहालय में मोना लिसा पेंटिंग सहित प्रसिद्ध आभूषण और कलाकृतियां हैं।