inshorts

दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों की सूची हुई जारी

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (यूएन डीईएसए) द्वारा जारी 'वर्ल्ड अर्बनाइज़ेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2025: समरी ऑफ रिज़ल्ट्स' के मुताबिक, इंडोनेशिया का जकार्ता लगभग 4.2 करोड़ लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इसके बाद ढाका, टोक्यो, नई दिल्ली और शंघाई का स्थान है। ग्वांगझोउ, अल-क़ाहिरा, मनीला, कोलकाता और सियोल भी टॉप-10 में शामिल हैं।