inshorts

दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी है अमेरिकन डिपर, मछली की तरह पानी में लगाता है गोता

अमेरिकन डिपर दुनिया का ऐसा पक्षी है जो अपने विशेष पंखों की सहायता से मछली की तरह पानी में गोते लगा सकता है। नैशनल वाइल्डलाइफ फेडरेशन के मुताबिक, भोजन की तलाश में यह पक्षी पानी में कई बार 20 फीट नीचे तक चला जाता है। अर्धजलीय प्रजाति का यह पक्षी मध्य अमेरिका और पश्चिमी-उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है।