दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI से भारत सरकार को कितनी कमाई होती है?

चैरिटेबल इकाई होने के चलते बीसीसीआई आयकर के दायरे में नहीं आता है। हालांकि, बीसीसीआई को खिलाड़ियों के वेतन पर टीडीएस और कमाई पर जीएसटी भरना पड़ता है। 2022-23 और 2023-24 में बीसीसीआई ने जीएसटी के तौर पर सरकार को ₹2,038.55 करोड़ दिए। आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन के बाद टीडीएस के तौर पर सरकार को बीसीसीआई से ₹89.49 करोड़ मिले।