दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान बनीं यूके की 115 वर्षीय महिला
इंग्लैंड (यूके) की रहने वालीं करीब 115 वर्ष व 252 दिन की आयु की एथेल कैटरहम दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान बन गई हैं जिसकी जानकारी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी है। गौरतलब है, दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान ब्राज़ील की नन इनाह कैनाबारो लुकस का 116-वर्ष की आयु में निधन होने के बाद कैटरहम को यह खिताब मिला है।