inshorts

दुनिया के सबसे कम तापमान वाले शहर में -56°C तक गिरा पारा

रूस के साइबेरिया स्थित दुनिया के सबसे कम तापमान वाले शहर याकुत्स्क में तापमान गिरकर -56°C हो गया है। याकुत्स्क में पिछले 2 दशकों में सबसे ज़्यादा ठंड जनवरी 2023 में पड़ी थी जब तापमान -62.7°C तक पहुंच गया था। फरवरी 1891 में एक बार शहर का तापमान रिकॉर्ड निचले स्तर -64.4°C तक गिर गया था।