inshorts

दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में शामिल ISIS के नंबर 2 कमांडर को इराक में किया गया ढेर

इराक और अमेरिका की सेनाओं ने संयुक्त अभियान में इराक के अल अनबर प्रांत में एयर स्ट्राइक कर दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों में शामिल आईएसआईएस के नंबर 2 कमांडर अब्दुल्ला माकी मुसलिह अल-रिफाई उर्फ अबू खदीजा को मार गिराया है। इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने कहा कि आईएसआईएस में खदीजा उप खलीफा और फॉरेन ऑपरेशन्स का प्रमुख था।