दुनिया की सबसे छोटी भैंस है 'राधा', गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम है दर्ज
महाराष्ट्र के सतारा ज़िले की एक भैंस इन दिनों सुर्खियों में है। यहां की 'राधा' नामक भैंस का नाम दुनिया की सबसे छोटी जीवित भैंस के रूप में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। 83.3 सेंटीमीटर (2 फीट 8 इंच) इस भैंस का जन्म 19 जून-2022 को हुआ था। भैंस के मालिक का नाम त्रिंबक बोराटे है।