दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने सबसे लंबी महिला रुमेसा से की मुलाकात

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेल्गी से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे पर पहली बार मुलाकात की है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर भारत की ज्योति और तुर्किए की रुमेसा की मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "क्या यह सच है?"