दुनिया की सबसे छोटी महिला पहुंची अयोध्या, सहयोगी की गोद में बैठकर किए रामलला के दर्शन
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला के रूप में दर्ज ज्योति आमगे ने अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रामलला के दर्शन किए हैं। नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी 31 वर्षीय ज्योति को चलने में कठिनाई हुई तो उनके एक सहयोगी ने उन्हें गोद में उठाकर मुख्य मंदिर तक पहुंचाया और रामलला के दर्शन कराए।