दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी का हॉस्टल, 1600 साल पहले रहते थे छात्र; सामने आया वीडियो
इंस्टाग्राम पर 'द हिस्ट्री बॉय' नामक हैंडल ने 1600 साल पुरानी नालंदा यूनिवर्सिटी के कमरे का वीडियो शेयर किया है जहां छात्र रहा करते थे। कमरे में दीवार के अंदर छोटी-छोटी जगहें बनाई गई थीं जिन्हें संभवत: स्टोरेज के लिए इस्तेमाल किया जाता होगा। वीडियो में कई कमरों में ईंटों से बने ऊंचे प्लैटफॉर्म भी दिख रहे हैं।