दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित जीव को GWR ने दिया 'आइकन' का खिताब, 1832 में हुआ था जन्म
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) ने जोनाथन नामक कछुए को आधिकारिक रूप से आइकन का खिताब दिया है। माना जाता है कि उसका जन्म लगभग 1832 में हुआ था। 194-वर्ष की आयु में जोनाथन दुनिया का सबसे उम्रदराज़ जीवित स्थलीय (ज़मीन पर रहने वाला) जीव है। यह 'Seychelles giant tortoise' प्रजाति का कछुआ है जिनकी औसत आयु लगभग 150-वर्ष होती है।