दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग पांडा ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, पहली बार बनी मां
हॉन्ग कॉन्ग में दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग पांडा यिंग यिंग ने अपने 19वें जन्मदिन से एक दिन पहले गुरुवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। पांडा पिछले 17 वर्षों से गर्भवती होने की कोशिश कर रही थी। हॉन्ग कॉन्ग के ओशियन पार्क ने पांडा के बच्चों की तस्वीर शेयर कर बताया कि उसकी 5 महीने की गर्भावस्था आसान नहीं थी।