अमेरिका की खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, चीन राजधानी बीजिंग के पास दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य कमांड सेंटर बना रहा है जो परमाणु युद्ध की स्थिति में देश के नेताओं की सुरक्षा करेगा। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि 1,500 एकड़ में बन रहा यह कमांड सेंटर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के हेडक्वॉर्टर पेंटागन से 10 गुना बड़ा है।