दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड अगर ब्रिटेन के आइलैंड से टकराया तो क्या होगा?
वैज्ञानिकों-पर्यावरणविदों को डर है कि अगर दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड A23a दक्षिण अटलांटिक महासागर में ब्रिटेन के निर्जन द्वीप से टकराया तो वहां रहने वाले पेंग्विन-सील जैसे हज़ारों जीवों पर खतरा मंडरा सकता है। आशंका है कि द्वीप से टकराने पर हिमखंड के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे जिससे समुद्री जीवों का भोजन प्राप्त करने का मार्ग अवरुद्ध हो सकता है।